भगवानपुर: शिव प्रकाश गरीब दास बने बेगूसराय कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र के किरतपुर पंचायत के चक्का सहलोरी निवासी यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीब दास को बेगूसराय जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर प्रखंड कांग्रेस कमिटी में उत्सव का माहौल देखने को मिला। मंगलवार को दोपहर करीब 12 बजे दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उनके आवास पर पहुंच कर बधाई व शुभकामना दिया।