बीसलपुर: बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र में रॉन्ग साइड से आ रही तेज रफ्तार कार ने मजदूर को मारी टक्कर, इलाज के दौरान हुई मौत
बीसलपुर-थाना बीसलपुर के अंतर्गत बरेली रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। घटना के संबंध में मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और मोटर वाहन अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है