हेरहंज: पेंशनर समाज ने 80 वर्ष पार कर चुके पेंशनधारियों को अंग वस्त्र देकर किया सम्मानित
बालूमाथ स्थित पेंशनर समाज भवन में एक सादे समारोह का आयोजन कर सोमवार को एकीकृत बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र के 80 वर्ष की उम्र पार कर चुके पेंशनधारियों को अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया, और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। मौके पर पेंशनर समाज के द्वारा बसंत गंझू श्रीनाथ उरांव बसंती देवी मुन्नी देवी रामस्वार्थ साहू मीरा देवी मेरखा लकड़ा को सम्मानित किया गया।