लोहियानगर थाना की पुलिस ने 05 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी रविवार की शाम 5:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि बेगूसराय पुलिस अवैध नशीले पदार्थ के विरुद्ध अभियान चला रही है. इसी के तहत गुप्त सूचना के आधार पर लोहियानगर थाना की पुलिस ने रजनीश कुमार को गिरफ्तार किया है.