कुनकुरी: कुनकुरी के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शाला प्रवेश उत्सव धूमधाम से संपन्न।
कुनकुरी के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को शैक्षणिक सत्र 2026–27 का शाला प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नवप्रवेशी छात्राओं का तिलक, पुष्पगुच्छ, निःशुल्क पाठ्यपुस्तक और गणवेश देकर आत्मीय स्वागत किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय मुख्य अतिथि रहे। छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत और आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्त