सिंघवारा: 70वीं BPSC में दरभंगा प्रमंडल का जलवा: तीन श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी बने अधिकारी
70वीं बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में दरभंगा प्रमंडल के तीन श्रम प्रवर्तन पदाधिकारियों ने शानदार सफलता हासिल करते हुए विभिन्न राजपत्रित पदों पर चयन प्राप्त किया है। इस उपलब्धि से न केवल दरभंगा प्रमंडल बल्कि श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग का भी गौरव बढ़ा है।