दातागंज: कोतवाली पुलिस ने उगनपुर के व्यक्ति की हत्या के मामले में एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
कोतवाली पुलिस ने उगनपुर के व्यक्ति की हत्या के मामले में पडेली तिराहे से एक अभियुक्त राजपाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस पहले ही 2 अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चुकी है। बता दें कि अमित कुमार उर्फ सुमित की हत्या कर रामगंगा में उसका शव फेंक दिया था। पुलिस ने राजपाल को न्यायालय के समक्ष पेश किया है।