हुज़ूर: निगम कर्मी के सामने छोटे भाई की चाकू से गोदकर हत्या
Huzur, Bhopal | Jun 26, 2025 भोपाल के कोलार में नगर निगम के फायरकर्मी के सामनेउसके छोटे भाई की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। घटनाएक रेस्टोरेंट के पास बुधवार रात 10 से 11 बजे के बीच हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, फायरकर्मी सूरज मोरे और उसकेदोस्तों की रेस्टोरेंट में कुछ युवकों से कहासुनी हुई। मामलाबढ़ा तो सूरज ने आकाश (23) को बुला लिया। दूसरे पक्षने भी अपने साथियों को बुलाया।