बदायूं: कादरचौक ब्लॉक के पास स्कॉर्पियों ने बाइक सवार ममेरे-फुफेरे भाई को मारी टक्कर, ममेरे भाई की मौत, फुफेरा भाई घायल
Budaun, Budaun | Jun 20, 2026 बदायूं के थाना कादरचौक क्षेत्र के ब्लॉक के पास तेज रफ्तार स्कार्पियो कार ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार ममेरे भाई दीपेश की मौत हो गई, जबकि विशाल गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने घायल विशाल को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने दीपेश के शव को कब्जे में लेकर शव का पोस्टमार्टम कराया है।