अररिया: मजदूर दिवस के अवसर पर सीमावर्ती क्षेत्रों में बाल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया
Araria, Araria | May 1, 2026 अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस एवं राष्ट्रीय बाल श्रम विरोधी दिवस के अवसर पर भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र जोगबनी रेलवे स्टेशन सभागार में बाल श्रम एवं मानव तस्करी की रोकथाम को लेकर विभिन्न हित धारकों के बीच समन्वय बैठक सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बैठक का उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्र में बच्चों की सुरक्षा को सुदृढ़ करना तथा विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापि