मनोहरथाना कस्बे में फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की अमलकी एकादशी पर भागवत उत्सव कार्यक्रम आयोजित हुए जिसमें भजन कीर्तन के साथ रंग गुलाल व पुष्प के साथ होली खेली गई । इस मौके पर भगवान स्वामी कल्याण राय मंदिर पर नामदेव महिला मंडल द्वारा भजन कीर्तन के दौरान रंग लाल के साथ होली खेली गई व जगदीश के यहा बाबा श्याम की भव्य झांकी सजाकर भजन संध्या आयोजित कर होली खेली।