खगौल: दानापुर के ताराचक गोलीकांड का बड़ा खुलासा 12 घंटे में 12 आरोपी गिरफ्तार, हथियार और कारतूस बरामद
दानापुर थाना क्षेत्र के ताराचक में सैनिक चौक पर बाईक विवाद के दौरान दो गुटों के बीच हुई गोलीबारी में एक युवक की मौत और दो लोगों के घायल होने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने घटना में शामिल 12 अभियुक्तों को 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक देशी पिस्टल,पांच जिंदा कारतूस,तीन मोटरसाइकिल और नौ मोबाइल फोन