जिले में सांस्कृतिक एवं सामाजिक अधोसंरचना को सुदृढ़ बनाने की दिशा में सिहावा चौक स्थित निर्माणाधीन अत्याधुनिक ऑडिटोरियम का धमतरी महापौर श्री रामू रोहरा एवं कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने भवन में फाल्स सीलिंग,वातानुकूलन (एयर कंडीशनिंग) व्यवस्था, आधुनिक साउंड सिस्टम, आकर्षक प्रकाश व्यवस्था तथा दर्शकों के लिए आरामदायक बैठने की सुविधाएं गुणवत्तापूर्ण ढंग से विकसित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने कहा कि ऑडिटोरियम के निर्माण पूर्ण होने के बाद जिले में सांस्कृतिक, शैक्षणिक, साहित्यिक एवं सामाजिक गतिविधियों के आयोजन के लिए आधुनिक एवं सुव्यवस्थित मंच उपलब्ध होगा। उन्होंने निर्माण कार्य में गुणवत्ता बनाए रखते हुए सभी कार्य अक्टूबर माह तक पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
#Dhamtari #CollectorDhamtari #Auditorium #InfrastructureDevelopment UrbanDevelopment