मांझी: मांझी चट्टी के पास शॉर्ट सर्किट से झोपड़ीनुमा मकान में आग, लाखों का नुकसान
Manjhi, Saran | May 28, 2026 मांझी नगर पंचायत के मांझी चट्टी के समीप गुरुवार को करीब 6:00 बजे एक झोपड़ी नुमा मकान में अचानक शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगते ही आसपास के इलाकों में अफरा तफरी मच गई । सूचना मिलते ही मांझी थाना पुलिस एवं फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया । हालांकि तब तक पूरी झोपड़ी नुमा मकान जलकर राख हो चुकी थी।