घोड़ाडोंगरी: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सारणी क्षेत्र के मजदूरों ने दिया स्वास्थ्य और फिटनेस का संदेश, सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार सुबह 9 बजे सारणी क्षेत्र में श्रमिकों और मजदूरों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास कर स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मजदूरों ने भाग लेते हुए विभिन्न योगासन और प्राणायाम किए तथा नियमित रूप से योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प लिया