शाहपुरा: शहपुरा में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, दो जगह छापे, भगवती मानव कल्याण संगठन की सूचना पर पुलिस ने पकड़ी 4 पेटी शराब
संगठन के जिला जबलपुर, तहसील शहपुरा के कार्यकर्ताओं ने शहपुरा बाईपास स्थित एचपी पेट्रोल पंप के बगल से संचालित अवैध शराब दुकान की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने तत्काल छापा मारा और मौके से 1 पेटी बीयर, 2 पेटी सफेद और 1 पेटी लाल, कुल 4 पेटी अवैध शराब बरामद की। संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।