इचाक: प्रो. ब्रजकिशोर मेहता बनाए गए जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव
प्रो. ब्रजकिशोर मेहता बनाए गए जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव जिला कांग्रेस कमेटी ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा फैसला लेते हुए प्रो. ब्रजकिशोर मेहता को महासचिव के पद पर मनोनीत किया है। जिला अध्यक्ष जय प्रकाश भाई पटेल ने बुधवार को सूची जारी कर इसकी घोषणा की। प्रो. मेहता लंबे समय से कांग्रेस पार्टी से जुड़े हैं।