महाराजगंज: महाराजपुर में संदिग्ध परिस्थितियों से लगी आग ने आधा दर्जन घरों को अपनी चपेट में लिया, इसमें लाखों का हुआ नुकसान
24 मई रविवार की दोपहर 2 बजे संदिग्ध परिस्थितियों मे अचानक गांव मे आग लग गई। जिसमें करीब आधा दर्जन घर चपेट मे आ गए। घरों मे घर गृहस्ती का सामान जलकर खाक हो गया। जिसमें लाखों रुपए का आकलन किया जा रहा है।मौके पर एडिशनल एसपी सहित क्षेत्राधिकारी तथा अन्य प्रशासन एवं राजस्व टीम मौके पर पहुंची और हुए नुकसान का आकलन कर रही है। लोगों की कड़ी मशक्कत से काबू पाया गया।