सासाराम: जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बेदा के पास चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान
जिला प्रशासन के अधिकारी के द्वारा सासाराम के बेदा के पास अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया है। यह अतिक्रमण हटाओ अभियान में सासाराम के SDM आशुतोष रंजन एवं सासाराम नगर निगम के कई अधिकारी भी मौजूद रहे। सड़क के किनारे अवैध रूप से बने झोपड़ी को हटाया गया। दोबारा झोपड़ी नहीं बनाने के लिए यहां के स्थानीय लोगों को प्रशासन के द्वारा हिदायत भी दी गई है।