सासाराम: बेदा मैं अज्ञात वाहन के चपेट में आने से एक युवक का मौके पर हुई मौत
बेदा में अज्ञात वाहन के चपेट में आने से एक युवक का मौके पर मौत हो गई। मृतक युवक का नाम मुकेश कुमार बताया जा रहा है। इसके पिता का नाम महेंद्र सिंह है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर युवक के शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दिया है। घटना के बाद मृतक युवक के परिजनों में कोहराम मच गई है।