नवाबगंज कस्बे में नगर पालिका ने एक प्राचीन मंदिर की भूमि पर अवैध कब्जे की कोशिश को समय रहते नाकाम कर दिया। दबंगों द्वारा मंदिर परिसर में दुकान बनाने और दरवाजा खोलने की साजिश पर पालिका ने जेसीबी चलवा कर मिट्टी का पटान करा दिया।यह मंदिर नए पुल किनारे स्थित है, जिसकी देखरेख महंत शुक्रगिरी करते हैं। तीन दिन पहले सभासद अजय गंगवार सहित शिकायत की गई थी।