अनूपगढ़ के व्यापार मंडल, संयुक्त व्यापार संघ, किरयाना व्यापारी सहित अन्य व्यापारी आज पुलिस थाने में थानाधिकारी ईश्वर जांगिड़ से मिले और क्षेत्र में बढ़ रहे अपराधों पर अंकुश लगाने की मांग की। व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय नागपाल ने आज गुरुवार शाम 6:30 बताया कि क्षेत्र में नशा अधिक बढ़ जाने के कारण चोरी के साथ साथ अन्य अपराधों में भी बढ़ोतरी हुई है।