प्रतापपुर: गुरिया गांव में पहली बार बिजली, मुखिया पूनम कुमारी ने ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया
प्रतापपुर: प्रखंड की गजवा पंचायत अंतर्गत गुरिया गांव में वर्षों से चली आ रही बिजली समस्या का समाधान हो गया है। पंचायत की मुखिया पूनम कुमारी की पहल पर गांव में 25 केवी का नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया, जिसका उद्घाटन रविवार को उन्होंने फीता काटकर किया। उद्घाटन के अवसर पर मुखिया पूनम कुमारी ने कहा कि आजादी के बाद से अब तक गुरिया गांव में बिजली की समुचित व्य