ठाकुरगंगटी: ठाकुर गंगटी प्रखंड के कजरेल दुर्गा पूजा भागवत कथा में रविवार को उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
ठाकुर गंगटी प्रखंड क्षेत्र के कजरेल ग्राम में चैती दुर्गा पूजा के अवसर पर दुर्गा मंदिर परिसर में हो रहे श्री श्री 108भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ में 22 मार्च रविवार को रात10:00बजे श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ गई। प्रचलित कथा वाचिका देवी प्रीति रामानुज जी ने विस्तार पूर्वक भागवत कथा रूपी ज्ञान की वर्षा किया।बीच-बीच में भजन भी हुआ।खड़े होकर श्रद्धालुओं ने आरती किया