चक्रधरपुर नगर परिषद स्थित विवाह भवन में मंगलवार को जिला स्तरीय ऊर्जा मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बिजली उपभोक्ताओं को विभागीय योजनाओं की जानकारी देना, उनकी समस्याओं का समाधान करना तथा ऊर्जा संरक्षण एवं विद्युत सेवाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 10 ऊर्जा मित्रों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।