सोहागपुर: पांडवनगर के नंदी गौ सेवा धाम गौशाला में अक्षय तृतीया पर सिंधी सभा ने की गौ सेवा
भारतीय सिंधी सभा की मातृशक्तियों ने अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर सोमवार की शाम 5 बजे लगभग पांडवनगर स्थित नंदी गौ सेवा धाम गौशाला का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद बीमार गौवंशों की सेवा करते हुए उन्हें फल, मीठा एवं गुड़ खिलाया और उनका मुंह मीठा कराया। मातृशक्तियों ने गौ सेवा कार्यों की सराहना करते हुए हर समय सहयोग देने का आश्वासन भी दिया।