गोपालपुर: बारात जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, दो गंभीर रूप से घायल
नवगछिया थाना क्षेत्र के गोसाईंगांव मोड़ के पास सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान घोघा थाना क्षेत्र के आदर्श नगर फुलकिया निवासी मुन्ना कुमार के रूप में हुई है। बताया गया कि तीनों युवक एक बाइक पर सवार होकर बारात जा रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार चारपहिया वाहन ने टक्क मार दी।