अलीगढ़ की ऐतिहासिक नुमाइश में 9 फरवरी को हरियाणवी गायक मासूम शर्मा धमाल मचाने आ रहे है। गायक मासूम शर्मा 9 फरवरी सोमवार शाम अलीगढ़ पहुंचेंगे। एडीएम सिटी किंशुक श्रीवास्तव के बताए अनुसार मासूम शर्मा शाम करीब 7:30 बजे अलीगढ़ नुमाइश की कोहिनूर मंच पर पहुंचेंगे। इस दौरान वह अपनी धमाकेदार परफॉर्मेंस करेंगे और अलीगढ़ के लोगों का मनोरंजन करेंगे।