शाहपुरा: शीतला माता मंदिर के बाहर गंदगी का आलम, श्रद्धालुओं में बढ़ा रोष
धार्मिक आस्था के प्रमुख केंद्रों में शुमार शीतला माता मंदिर के बाहर फैली गंदगी ने प्रशासन की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को बदबू और कचरे के बीच होकर गुजरना पड़ रहा है, जिससे उनमें खासा रोष व्याप्त है। मंदिर परिसर के बाहर जगह-जगह कचरे के ढेर, प्लास्टिक, पूजा सामग्री के अवशेष और गंदा पानी जमा है।