देहरादून: सीएम धामी ने राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे पर आयोजित कार्यक्रम में की शिरकत, चिकित्सकों को दी बधाई
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास में राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी चिकित्सकों को "राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे" की बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि आप लोग अपनी सेवा, समर्पण और करुणा से अनगिनत लोगों के जीवन को संजीवनी प्रदान करते हैं।