डेहरी: पाली ओवर ब्रिज के समीप ऑटो से उतरने के दौरान खुले नाले में महिला गिर कर हुई घायल,
Dehri, Rohtas | Feb 6, 2024 पाली ओवरब्रिज के नजदीक बारुण से आने के दौरान एक महिला ऑटो से उतरने के क्रम में खुले नाले में जा गिरी। इसके बाद स्थानीय लोगों ने किसी तरह महिला को नाले से निकाला । ऐसे में महिला के पैर तथा शरीर मे कई जगह चोट लगी है तथा उसका रो रो कर हाल बेहाल है। महिला ने बताया कि वह बारून से आ रही थी स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए निजी अस्पताल में एडमिट कराया है।