डेहरी: गणिनाथ महाविद्यालय में चचेरे भाई के बदले इंटर की परीक्षा दे रहा मुन्ना भाई गिरफ्तार, एसडीएम ने जाँच के दौरान पकड़ा ।
Dehri, Rohtas | Feb 5, 2024 डेहरी में आज अपने चचेरे भाई के बदले इंटर की परीक्षा दे रहे एक मुन्ना भाई को डेहरी एसडीएम के निर्देश पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला जमुहार स्थित गणिनाथ कॉलेज के परीक्षा केंद्र का है। एसडीएम सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में अग्रतर कार्यवाही के लिए मुफस्सिल डिहरी थाने को निर्देशित किया गया है प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी ।