प्रतापपुर: करानी मोड़ के पास डीजे वाहन पलटा, एक की मौत, 6 घायल
थाना क्षेत्र के पाण्डेयपुरा करानी मोड़ के समीप रविवार को डीजे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में 6 लोग घायल हो गए, जबकि एक युवक की मौत हो गई। एक घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है। मृतक की पहचान अभिषेक कुमार, पिता प्रमोद राम के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस व स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को तत्का