अरवल: मुहर्रम को लेकर अरवल पुलिस की तैयारी तेज, दंगा नियंत्रण मॉक ड्रिल आयोजित
Arwal, Arwal | Jun 25, 2026 आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस केंद्र, अरवल में दंगा नियंत्रण मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आयोजित इस अभ्यास में पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों को भीड़ नियंत्रण, दंगा निरोधक उपकरणों के उपयोग, त्वरित प्रतिक्रिया तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने निर्देश दिए गए।