सांगानेर: जयपुर ग्रामीण पुलिस लाइन में संडे ऑन साइकिल अभियान का आयोजन,पुलिस कर्मियों ने साइकिल से पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
जयपुर ग्रामीण पुलिस लाइन में 'संडे ऑन साइकिल' अभियान का आयोजन किया। यह अभियान युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशों तथा जयपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद मीणा के आदेशानुसार आयोजित किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य फिटनेस, स्वास्थ्य जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना था। इस दौरान कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।