विदिशा नगर: आधी रात मौसम बदला, धूल भरी आंधियों के साथ गुल हुई लाइट, तेज बारिश से मौसम में घुली ठंडक
नौतपा के बीच जहां दिन का तापमान 44 डिग्री रहा, तो वही रात में मौसम में फिर कर बदल गया, रात 12 बजे के लगभग तेज आंधियां चलने लगी, पूरा शहर धूल से भर गया, हालांकि इससे लोगों को तेज गर्मी से राहत जरूर मिली, कुछ देर बाद ही लगभग पूरे शहर की बिजली गुल हो गई। शनिवार-रविवार रात 2 बजे के बाद तेज बारिश का दौर शुरू हुआ जो तकरीबन 2 घंटे तक झमाझम बरसती रही ।