घोरावल कोतवाली इलाके के गुरेठ गांव में शुक्रवार दोपहर 1 बजे बाइक के धक्के से एक महिला घायल हो गई घायल महिला को एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए घोरावल CHC में भर्ती कराया गया है जानकारी के मुताबिक शोतिल गांव निवासी कौशिल्या देवी पत्नी दुर्गा प्रसाद अपने घर जा रही थी गुरेठ गांव में एक तेज रफ्तार बाइक ने उसे धक्का मार दिया जिससे वह गंभीर रूप से से घायल हो गई ।