गणतंत्र दिवस और माघ मेला को लेकर वाराणसी में हाई अलर्ट, कैंट जंक्शन पर अपर पुलिस आयुक्त ने किया निरीक्षण
Sadar, Varanasi | Jan 25, 2026 गणतंत्र दिवस व माघ मेला को लेकर वाराणसी में हाई अलर्ट, कैंट जंक्शन पर अपर पुलिस आयुक्त ने किया निरीक्षण आगामी गणतंत्र दिवस और माघ मेला को देखते हुए वाराणसी शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसी क्रम में अपर पुलिस आयुक्त शिवहरि मीणा ने वाराणसी कैंट रेलवे जंक्शन पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया।