कानपुर: पनकी थाने की पुलिस ने 15000 के इनामी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
पनकी थाने की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 106/2024 ,धारा 147/ 302 के आरोपी जिस पर 15000 के इनाम था उसे गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक मानवेंद्र सिंह ने जानकारी दी कि , 15000 के इनामी सूरज सिंह चौहान को मुखबिर की सटीक सूचना पर भाटिया तिराहा से गिरफ्तार किया गया है। अन्य वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।