कानपुर: नवाबगंज के गंगा बैराज-बिठूर मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक ने डीसीएम में मारी टक्कर, कई लोग गंभीर रूप से घायल
नवाबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगा बैराज बिठूर मार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने डीसीएम में टक्कर मार दी, दुर्घटना में डीसीएम में सवार कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।मौके पर पंहुची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। थाना प्रभारी ने बताया घायलों को अस्पताल भिजवाया गया है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।