कानपुर: कल्याणपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत घर में लगी भीषण आग, पुलिस कर्मियों व उप निरीक्षक ने बुझाई आग
कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक घर में आग लग गई। आग लगने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आनन फानन में मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने क्षेत्रीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। उपनिरीक्षक अवनीश पटेल ने जानकारी दी,आग पर काबू पा लिया गया है लेकिन आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका है। आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।