सीतापुर: डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का हेलीकॉप्टर से नगर में आगमन, अहिल्याबाई होल्कर की मूर्ति का किया अनावरण
सीतापुर नगर क्षेत्र में आज डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का दौरा है। जिसके चलते नगर के जीआईसी ग्राउंड में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक हेलीकॉप्टर से पहुंचे थे। जिसके बाद कार्यकर्ताओं के द्वारा उनका जोरदार स्वागत भी किया गया। हेलीपैड से डिप्टी सीएम का काफिला अहिल्याबाई होल्कर की मूर्ति अनावरण करने के लिए आंख अस्पताल पहुंचा जहां मूर्ति का अनावरण भी किया गया है।