फतेेहपुर: बड़े मंगल पर पुलिस बनी सेवक, कोतवाली में आयोजित हुआ विशाल भंडारा
बाराबंकी के फतेहपुर कोतवाली परिसर में जेष्ठ माह के दूसरे बड़े मंगलवार पर भक्ति और सेवा का अनोखा संगम देखने को मिला।कोतवाल अमित प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस स्टाफ द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और राहगीरों ने प्रसाद ग्रहण किया।