नौबतपुर: नौबतपुर में मार्बल स्लैब के नीचे दबकर मजदूर की मौत
नौबतपुर थाना क्षेत्र के मोतीपुर गांव में सोमवार देर रात मार्बल उतारने के दौरान एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान टंडवा गांव निवासी 43 वर्षीय रंजीत रविदास के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार निर्माणाधीन मकान के लिए ट्रक से मार्बल उतारा जा रहा था। इसी दौरान एक भारी मार्बल स्लैब अचानक फिसलकर रंजीत पर गिर गया। हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लो