धमतरी: बठेना चौक के आगे ऑटो रिक्शा की ठोकर से मोटरसाइकिल सवार पति-पत्नी हुए घायल
मिली जानकारी के अनुसार बालोद जिला के ग्राम भोथली निवासी रोमनाथ साहू अपनी पत्नी के साथ मोटरसाइकिल में आज गुरुवार को किसी काम से धमतरी आया था। वही वापस घर जाते समय बठेना चौक के आगे एक ऑटो रिक्शा उन्हें ठोकर मारकर फरार हो गया। हादसे में पति पत्नी घायल हो गए। दोनो को इलाज के लिए एम्बुलेंस से जिला अस्पताल पहुँचाया गया।