शासन की महत्वाकांक्षी विकसित भारत जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जिला पंचायत कार्यालय जांजगीर-चांपा में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत अध्यक्ष सहित अन्य जनप्रतिनिधियों को योजना के प्रमुख प्रावधानों, उद्देश्यों और लाभों की विस्तृत जानकारी दी गई।