सीकर जिला मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय में मंगलवार को पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। मंगलवार दोपहर 2:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाने के साथ 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस मानने को लेकर जानकारी दी।