फर्रुखाबाद: पांचालघाट पर दोपहर 2 बजे तक 70,000+ श्रद्धालुओं ने किया स्नान, कई श्रद्धालु बेरीकेडिंग पार कर गहरे पानी में जाते दिखे
पांचालघाट गंगातट पर मेला रामनगरिया में माघी पूर्णिमा के पर आस्था का जन सैलाब उमड़ा है। रविवार दोपहर करीब 2:00 तक 70000 से अधिक श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया है लगातार श्रद्धालुओं का आना जारी है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए भी बड़े स्तर पर इंतजाम किए गए हैं गहरे पानी में जाकर स्नान करने वाले श्रद्धालुओं को लाउड हेलर से चेतावनी देकर वापस किया जा रहा है।