बांधवगढ़: ग्राम डोंगरगवा में घर के सामने युवक से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज
उमरिया जिले के ग्राम डोंगरगवां में एक युवक के साथ मारपीट और गाली-गलौज का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार राजेश यादव ने कोतवाली थाना में शिकायत दर्ज कराई कि गांव के ही रवी यादव ने उसके घर के सामने विवाद करते हुए मारपीट की, गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने अपराध क्रमांक 262/26 पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज हुआ