बड़हरिया: प्रखंड मुख्यालय सभागार में लोकसभा चुनाव को लेकर स्वयंसेवकों को दी गई ट्रेनिंग
बड़हरिया प्रखंड मुख्यालय सभागार में लोकसभा चुनाव में 25 मई को 85 प्लस मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान कराने को लेकर बीडीओ प्रणव कुमार गिरी के अध्यक्षता में स्वयंसेवको को एक दिवसीय ट्रेनिग दी गई। इस दौरान प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी सूरज कुमार, कार्यपालक सहायक अकिबुल , चित्रांश कुमार समेत दर्जनों स्वंयसेवक उपस्थित थे।